फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बिना कागजों के चल रहे तीन वाहन सीज

बिना कागजों के चल रहे तीन वाहन सीज

Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बिना कागजों के चल रहे तीन वाहन सीज
हल्द्वानी। वन विकास निगम की दरियादिली पर जिला खनन समिति ने ब्रेक लगा दिया है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने साल 2006 से बाद के वाहनों के नवीनीकरण करने पर रोक लगा दी है। कोसी, दाबका में खनन निकासी बहाली के लिए सर्वे के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर कार्यालय में डीएम सुमन ने शनिवार को जिला खनन समिति की बैठक की। कहा कि प्रति गेट 580 वाहनों से ज्यादा निकासी नहीं होनी चाहिए। बाकी दो गेट खोलने के लिए जल्द तैयारी करने के निर्देश दिए। पहले 2014-15 के वाहनों का नवीनीकरण और केंद्र के अनुसार ही वाहनों के पंजीयन करने को कहा। फर्जी मुहर लगाकर वाहन फार्म सत्यापित करने पर डीएम ने परिवहन अधिकारियों की फटकार लगाई। कहा कि फर्जीवाड़ा करने वाले वाहनों को सीज कर वाहन स्वामियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। अनफिट वाहनों की चेकिंग कर कंडम वाहनों को सीज करने को कहा। डीएम ने रात में आरबीएम चोरी रोकने के लिए सख्ती बरतने, नियमित चेकिंग करने, अवैध भंडारण पर भारी अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोसी, दाबका में अवशेष अवधि में खनन निकासी के लिए दोबारा खनन सामग्री का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए ताकि अनुमति मिलने पर इन नदियों में अवशेष अवधि में निकासी करा राजस्व बढ़ाया जा सके। बैठक में एडीएम हरवीर सिंह, बीएल फि रमाल, एएसपी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम एपी बाजपेयी, परितोष वर्मा, प्रमोद कुमार, उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा, आरएम एमपीएस रावत, एआरटीओ विमल पांडे आदि थे।
विज्ञापन


नंधौर से अवैध उपखनिज लाने पर पांच वाहन सीज
हल्द्वानी/नंधौर वैली/लालकुआं (नैनीताल)। नंधौर नदी में बिना फिटनेस, परमिट के चल रहे वाहनों के मामले पकड़ में आने के बाद परिवहन विभाग की टीम ने नंधौर क्षेत्र में वाहनों की जांच की। जांच में तीन डंपरों को बिना कागज चलते पाया गया। इन वाहनों को सीज किया गया है। आरटीओ राजीव मेहरा के निर्देश पर एआरटीओ हल्द्वानी संदीप वर्मा, एआरटीओ रामनगर विमल पांडे, असित कुमार झा की टीम ने नंधौर के वाहनों के कागजों की जांच की। इसके लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। यह टीमें सोमवार, मंगलवार को नंधौर में चल रहे वाहनों की कागजों की जांच करेंगे। वहीं सितारगंज से बिना कागजों के अवैध रेत ले जाते दो हाइवा को वनकर्मियों ने नंधौर के कड़ापानी गेट पर पकड़ा। वहां डिप्टी रेंजर नवल कपिल, कुनाल बिष्ट, मोनू, प्रताप गिरी गोस्वामी, अतहर सिंह आदि थे। इधर तराई पूर्वी वन प्रभाग वन सुरक्षा बल के रेंजर सुनील गैरोला ने डंपर यूके 06 सीए 2008, यूके 04 सीबी 2741 को जब्त कर चिड़ियाघर गौलापार, डौली रेंज के परिसर में पहुंचाया। वहां दीवान सिंह रौतेला, देवीप्रसाद बडोला, अमर सिंह बिष्ट, राजेंद्र पालीवाल, जयदीप जोशी, संजय कुमार, मनोज डसीला आदि थे। इधर डौली रेंज के रेंजर एके जोशी, डिप्टी रेंजर एमके जोशी, वन दरोगा लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी, भुवन चंद्र तिवारी, ललित काला, हेम चंद्र जोशी, गीता बिष्ट, हेमा बजवाल, अन्नपूर्णा सागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed