फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सामान हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

सामान हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Mon, 19 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सामान हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े
हल्द्वानी। शहर के दो संभ्रांत परिवार भोटियापड़ाव स्टैंड के सामने सामान हटाने के विवाद को लेकर भिड़ गए। एक पक्ष ने कर्मचारियों द्वारा मारपीट कर गेट में ताला लगाने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सामान हटाने को लेकर दोनों पक्ष के कर्मचारी भिड़ गए थे। भोटिया पड़ाव स्टैंड के सामने स्थित एक प्रतिष्ठान के स्वामी दिलीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह अपने यहां कर्मचारियों से काम करा रहे थे। इसी समय विपक्षी के कर्मचारी ने उनके कर्मचारी को सरिया से वार कर दिया। विरोधियों ने गाली गलौज करते हुए ताला भी लगा दिया जबकि अदालत ने इस रास्ते को संयुक्त रुप से इस्तेमाल करने का आदेश दिया है। इस मामले में दिलीप ने घटना की लिखित जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल के आर पांडे ने बताया कि दोनों पक्ष के कर्मचारियों के बीच सामान हटाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इसके पहले भी दोनों पक्ष के बीच विवाद हो चुका है। दो संभ्रात पक्ष का विवाद सामने आने पर पुलिस भी कुछ निर्णय नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed