फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तकनीकि जांच से पीएसी जवान की मौत की वजह मालूम होगी

तकनीकि जांच से पीएसी जवान की मौत की वजह मालूम होगी

Sat, 03 Feb 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
तकनीकि जांच से पीएसी जवान की मौत की वजह मालूम होगी
हल्द्वानी। टांडा जंगल में पीएसी जवान की सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन वाहनों के टक्कर से जवान ने दम तोड़ा है। पुलिस ने जांच के लिए बोलेरो गाड़ी, हेलमेट के टुकड़े और एक पैर का जूता मौके से बरामद किया है। पीएसी जवान के मोबाइल का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पीएसी जवान गगन कुमार आगरी की मौत के बाद एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता के साथ मौके का मुआयना किया। मौके से पुलिस ने जवान के एक पैर का जूता, हेलमेट के शीशे का टुकड़ा, बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया। अभी पुलिस बोलेरो चालक के बयान के आधार पर चल रही है कि बस को ओवरटेक करते समय दो बाइक के बीच टक्कर के चलते जवान सड़क पर गिरकर घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ वाहनों की तकनीकी जांच की जाएगी। इसके बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंचेगी कि उसकी मौत किन वाहनों की टक्कर से हुई है। पीएसी जवान का मोबाइल भी गायब है। इस बारे में क्षेत्रीय व्यक्ति मनोहर ने बताया कि घटना के बाद काफी भीड़ लगी थी। पीएसी जवान को बीच रोड से सड़क के किनारे लाया गया था। हो सकता है कि भीड़ में किसी ने मोबाइल उठा लिया होगा। जिला पुलिस ने पीएसी जवान के बेड़ीनाग में रहने वाले परिजनों को सूचना दी है। पता चला कि उसकी पांच साल की बेटी मौजूद है। पीएसी जवान के झोले में मछली मिली है। पुलिसकर्मियों का कहना था कि वह हल्द्वानी से मछली खरीदकर ले जा रहा था। उसकी शनिवार को देहरादून जाने के लिए ट्रेन भी थी। हादसे की जानकारी लेने के लिए कमांडेंट सुनील कुमार मीणा और अन्य अधिकारी भी गमगीन हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed