फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बिना लाइफ जैकेट पर्यटकों को सवारी करवाने पर हंगामा

बिना लाइफ जैकेट पर्यटकों को सवारी करवाने पर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बिना लाइफ जैकेट पर्यटकों को सवारी करवाने पर हंगामा
नैनीताल। नैनी झील में बीना लाइफ जैकेट पानी में उतरने पर पुलिस ने दिल्ली के पर्यटकों को रोका तो पर्यटक पुलिस से भिड़ गए। पर्यटकों ने मौके पर मौजूद कई स्थानीय लोगों के साथ भी बदसलूकी भी की। पुलिस पर्यटकों को मल्लीताल पुलिस चौकी लाई तो उन्होंने यहां भी हंगामा किया। बाद में पुलिस ने पर्यटकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 12 बजे दिल्ली से आए करीब 100 पर्यटकों का समूह नैनी झील में नौकायन करने पहुंचा। पर्यटकों ने 25 नावें किराए पर लीं और बिना लाइफ जैकेट झील में उतर गए। सूचना पर मल्लीताल चौकी और सीओ सिटी विजय थापा पुलिस पर्यटकों को समझाने मौके पर पहुंची। उन्होंने पर्यटकों को बुलाया तो नाविकों ने उन्हें दूसरे किनारे पर उतार दिया। पुलिस ने आयोजकों को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से भिड़ गए। इसी बीच, कुछ स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ भी बदसलूकी करने लगे। ऐसे में पुलिस कई पर्यटकों को चौकी ले आई। पर्यटकों ने चौकी में भी कुछ स्थानीय लोगों के साथ बदतमीजी की। बाद में पुलिस ने पर्यटकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ सिटी के निर्देश पर मल्लीताल चौकी प्रभारी जयानंद पांडे ने 22 नाविकों पर बिना लाइफ जैकेट पर्यटकों को झील में ले जाने पर 250-250 रुपये का जुर्माना कर दिया।
विज्ञापन


बिना लाइफ जैकेट पर्यटकों को सवारी करवाने पर हंगामा
रोकटोक पर पुलिस और लोगों से भिड़ गए 100 से ज्यादा पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed