फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निर्माणाधीन मॉल पर पुलिस की नोटिस चस्पा

निर्माणाधीन मॉल पर पुलिस की नोटिस चस्पा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मॉल पर पुलिस की नोटिस चस्पा
हल्द्वानी। पुलिस ने निर्माणाधीन मॉल स्वामी एवं ठेकेदार धनंजय गिरी के घर पर कुर्की उद्घोषणा की नोटिस चस्पा करने के दूसरे दिन निर्माणाधीन मॉल पर भी चेतावनी नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी द्वारा प्रेम सिनेमा के पास निर्माणाधीन मॉल पर एक चेतावनी नोटिस चस्पा की गई है। लिखा गया है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत है। मुकदमे से संबंधित स्थान को छिन्न भिन्न करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मॉल के किनारे मजदूरों को सोने से मना कर दिया है। सलाह दी गई है कि यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पुुलिस के अनुसार 26 दिसंबर को निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिरने एवं शटरिंग के धराशायी होने से मजदूर जितेंद्र राय, प्रदीप शर्मा घायल हो गए थे। इसके बाद सरनाकोठी भोटिया पड़ाव निवासी हरजीत सिंह ने सुभाषनगर निवासी मॉल स्वामी, ठेकेदार धनंजय गिरी के खिलाफ धारा 336, 337, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के विवेचक भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी ने निर्माणाधीन मॉल पुलिस ने अदालत से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया। ठेकेदार के न मिलने पर इस मामले में अदालत ने धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई करने के आदेश दिया था। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन


घर के बाद निर्माणाधीन मॉल पर भी पुलिस की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed