{"_id":"5c4b7613bdec2259c53e06d5","slug":"21548449299-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में शामिल ‘बंदर’ सहित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव में शामिल ‘बंदर’ सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने पथराव में शामिल तीन आरोपियों को लाइन नंबर-17 से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। नौ दिनों से पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी थी। अभी मुख्य षड्यंत्रकारी सहित काफी संख्या में आरोपी पकड़ से बाहर हैं।
बनभूलपुरा थाने के पास बस की चपेट में आने से 16 जनवरी को चार साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पथराव कर आगजनी का भी प्रयास किया। हमले में कोतवाल सहित 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। बनभूलपुरा के एसएसआई मंगल सिंह अब भी इलाज करा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात 60 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। नौ दिन तक विवेचना के बाद उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल हरगलुलाल गौतम, हरिकृष्ण मिश्रा, परवेज अली की टीम ने तीन लोगों को चिन्हित कर शुक्रवार को लाइन नंबर-17 से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में फैजान मेडिकल हाल के पीछे निवासी शहनवाज, गौलापार बाघजाला निवासी शादाब उर्फ बंदर, चिराग अली शाह बाबा मजार के पास रहने वाले फिरोज शामिल हैं। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तीनों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
पथराव में शामिल ‘बंदर’ सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
मुख्य षड्यंत्रकारी पकड़ से बाहर, आठ दिन बाद पुलिस ने की कार्रवाई