{"_id":"5c1bffa3bdec22572012464d","slug":"21545338787-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डे हवालात के प्रभारी को सिपाही ने जड़ा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डे हवालात के प्रभारी को सिपाही ने जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हवालात में तैनात सिपाही को ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपने इंचार्ज पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले तो गाली गलौज की, जब इस मामले की शिकायत करने इंचार्ज एसएसपी के कार्यालय जा रहे थे तो सिपाही ने पीछे से हमला कर मारपीट कर दी। हवालात प्रभारी की शिकायत पर कोतवाली में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसआई केवलानंद पाठक कोतवाली स्थित डे हवालात के प्रभारी हैं। वह पुलिस लाइन से आने वाले सिपाहियों की ड्यूटी जरूरत के अनुसार कार्यालयों और अन्य स्थानों पर लगाते हैं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जरीब अहमद ट्रेजरी गारद में ड्यूटी पर तैनात था। आरोप है कि यहां उसने ट्रेजरी अफसर से अभद्रता कर दी। ट्रेजरी अफसर ने उसकी लिखित शिकायत डे हवालात के प्रभारी पाठक से की थी। डे हवालात इंचार्ज ने रिपोर्ट पुलिस लाइन के आरआई को भेज दी। इसके बाद जरीब को ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन भेजने का निर्देश दिया।
बृहस्पतिवार को दूसरे सिपाही की ट्रेजरी में ड्यूटी लगाते हुए इंचार्ज ने उसी के माध्यम से जरीब को पुलिस लाइन जाने की सूचना दी। पुलिस लाइन भेजे जाने की बात से नाराज सिपाही जरीब अहमद डे हवालात कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि उसने फाइलें फेंक दी। इसके बाद कार्यालय से बाहर निकल आया। आरोप है कि कार्यालय से बाहर निकले ही सिपाही जरीब ने एसआई केवलानंद पाठक के साथ वह गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। वहां मौजूद सिपाहियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। आरोपी सिपाही इतने के बाद भी शांत नहीं हुआ। इस मामले की शिकायत करने एसएसपी कार्यालय जा रहे दरोगा केवलानंद पाठक पर उसने पीछे से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद वहां से फरार हो गया। इधर, एसआई ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देने के साथ ही एसएसपी से भी शिकायत की है। कोतवाली पुलिस ने घायल एसआई का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
सिपाही जरीब अहमद के खिलाफ कोतवाली में कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।
हवालात प्रभारी पर सिपाही ने कर दिया हमला
लापरवाही के कारण ड्यूटी से हटाने पर था नाराज, सिपाही के खिलाफ मारपीट, काम में बाधा डालने का केस
पहले भी विवादों में रहा है सिपाही
हल्द्वानी। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जरीब अहमद पहले भी विवादों में रहा है। चुनाव से पहले पंजाब नेशनल बैंक में भी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर उसे निलंबित कर दिया गया था। हाल ही में उसे दोबारा बहाल किया गया। बताया जा रहा है कि तीन चार साल पहले नैनीताल में पुलिस लाइन के पूर्व आरआई से भी अभद्रता की थी। इसके बाद उसका तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया था। नैनीताल में तैनाती के दौरान ही महिला सिपाही से अभद्रता करने का आरोप लगा था। अल्मोड़ा में भी वह विवादों में घिरा रहा। शिकायतों के आधार पर तबादलों के बावजूद वह जल्द ही नैनीताल आ गया।
दरोगा से मारपीट के मामले की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी