{"_id":"5b899f3142c7924633078308","slug":"201535745841-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड में 35 युवक और यु वतियों से हुई पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड में 35 युवक और यु वतियों से हुई पूछताछ
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड की जांच में लगी पुलिस की दो टीमों ने बहुउद्देशीय भवन और एक होटल में 35 युवक और युवतियों से शुक्रवार को पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को हत्याकांड से संबंधित सुराग नहीं मिले लेकिन पुलिस का मानना है कि दो तीन युवकों की भूमिका संदिग्ध है।
बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी की पीआरओ रही उपनिरीक्षक (एलआईयू) आरती पोखरियाल ने शुक्रवार को भी आठ युवतियों को बुलाकर पूछताछ की। उन्होंने अर्शा के विवाद से संबंधित पक्ष जानने की कोशिश की। पता चला है कि युवतियों ने विवाद की बातों का खुलासा किया लेकिन हत्याकांड से अनभिज्ञता जताई। यहां पुलिस की एक टीम ने 12 युवकों से पूछताछ की तो प्रेम प्रसंग की बातें सामने आईं। युवकों का कहना था कि कुछ युवक और युवतियों का समूह शराब का शौकीन है। उनका अपराध से कोई लेना देना नहीं है। इसी प्रकार पटेल चौक जाने वाले मार्ग के एक होटल में पुलिस की टीमों ने बनभूलपुरा और बरेली रोड के 15 युवकों से फिर पूछताछ की। टीम ने युवकों के मोबाइल को भी चेक किया। पुलिस को दो तीन युवकों पर शक है कि वे अपराधियों के संपर्क में हो सकते हैं लेकिन इसका कोई सबूत नहीं मिला है।