फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटकों से मारपीट में होटल मालिक सहित दो गिरफ्तार

पर्यटकों से मारपीट में होटल मालिक सहित दो गिरफ्तार

Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों से मारपीट में होटल मालिक सहित दो गिरफ्तार
हल्द्वानी। डीएम कैंप के पास एक होटल में कानपुर से आए पर्यटकों के साथ मारपीट करने पर हंगामा हो गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक सहित दो लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हिदायत दी कि पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर (उत्तर प्रदेश) के सूर्य बिहार कालोनी नवाबगंज निवासी उमेश कुमार निगम परिवार के साथ नैनीताल घूमने के लिए आए थे। वह डीएम कैंप कार्यालय के पास एक होटल में ठहरने के लिए गए। आरोप है कि यहां खाना खाने के बाद चालक के लिए कमरा मांगने को लेकर होटल मालिक अमन प्रीत सिंह की पर्यटकों के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि होटल मालिक ने पर्यटकों पर हाथ छोड़ दिया। विरोध करने पर अमन प्रीत के परिवार के निक्कू ने भी पर्यटकों के साथ अभद्रता कर दी। हंगामे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल मालिक अमन प्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह और निक्कू पुत्र कुलदीप को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी का कहना था कि होटल मालिक ने पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार किया था। होटल मालिक को समझाया गया है कि किसी पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार होने पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed