फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पिता पर चाकू से वार करने वाले किशोर को नशा मुक्ति केंद्र भेजा

पिता पर चाकू से वार करने वाले किशोर को नशा मुक्ति केंद्र भेजा

Sun, 17 Sep 2017 01:52 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
पिता पर चाकू से वार करने वाले किशोर को नशा मुक्ति केंद्र भेजा
नैनीताल। स्मैक के लिए रुपये न देने पर पिता को चाकू मारने वाले किशोर को परिजनों ने पुलिस की मदद से हल्द्वानी स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया है। अगले कुछ दिनों तक किशोर का इस केंद्र में इलाज कराया जाएगा। दूसरी ओर चाकू के हमले में घायल पिता का यहां बीडी पांडे अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक किशोर ने नशा खरीदने के लिए अपनी मां से धनराशि की मांग की लेकिन उसके पिता ने रुपये देने से इंकार कर दिया। जिससे गुस्साए किशोर ने घर में रखे चाकू से पिता पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। घायल पिता का बीडी पांडे अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाद में परिजन उक्त किशोर को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने किशोर समेत उसके परिजनों से पूछताछ की। शनिवार को पुलिस की मदद से परिजनों ने किशोर को हल्द्वानी स्थित नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा दिया है। कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि उक्त किशोर इससे पूर्व में कई बार ऐसा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed