फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   24 घंटे में पकड़े पिकप चालक से लूट के तीन आरोपी

24 घंटे में पकड़े पिकप चालक से लूट के तीन आरोपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे में पकड़े पिकप चालक से लूट के तीन आरोपी
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने पिकप चालक से हुई लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों से लूट में प्रयुक्त बाइक, आधार कार्ड और 3030 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बरेली (यूपी) के चुरैता बहेड़ी का मूल निवासी पिकप चालक सूरज गिरी रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी में किराए का कमरा लेकर रहता है। बुधवार देर रात सितारगंज से लौटते समय सूरज गिरी को गौलापार स्टेडियम के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने घेर लिया। खुद को पुलिस वाला बताकर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और पॉकेट से 3500 रुपये, आधार कार्ड और डीएल लूटकर भाग निकले। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने काठगोदाम पुलिस को घटना में शामिल लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष कमाल हसन के नेतृत्व में लगी पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात विजयपुर गौलापार से किशननगरी गौलापार निवासी चंदन आर्या, बागजाला गौलापार निवासी पवन कुमार और रितेश आर्या को बाइक के साथ धर दबोचा। इनके कब्जे से पुलिस ने 3030 रुपये नकद और आधार कार्ड भी बरामद किया। तीनों ने लूट की घटना स्वीकारी। टीम में विवेचक दान सिंह बिष्ट, मोहन जुकरिया, राजकुमार, संदीप पांडे, मनोज तिवारी, दिलशाद अहमद, ललित मोहन, गोविंद सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


24 घंटे में पकड़े पिकप चालक से लूट के तीन आरोपी
घटना में प्रयुक्त बाइक और 3030 रुपये, आधार कार्ड बरामद


तरबूज विक्रेता को लूटने के बाद बढ़ा हौसला
थानाध्यक्ष कमल हसन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चंदन ने अपने दोस्तों के साथ पिछले साल एक तरबूज विक्रेता को लूटा था, लेकिन तरबूज विक्रेता ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। कार्रवाई नहीं होने के कारण इनके हौसले बढ़ गए। चालक को लूटने से पहले इन्होंने रोडवेज के पास शराब पी थी। नशे का सुरूर चढ़ने पर यह चालक के साथ लूटपाट करने के लिए गौलापार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed