फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुष्कर्म का आरोपी डाक्टर भेजा गया जेल

दुष्कर्म का आरोपी डाक्टर भेजा गया जेल

Sun, 06 Jan 2019 02:02 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी डाक्टर भेजा गया जेल
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर मनोज कुमार मंडल को पुलिस ने शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला जूनियर रेजीडेंट ने नौ अक्तूूबर को कोतवाली में एक रेजीडेंट डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि मेडिकल परीक्षा की तैयारी के लिए वह दिल्ली गई थी। इस बीच साथ पढ़ने वाले झारखंड के देवधर जिले के बाघंबरी झांसीडीह निवासी मनोज कुमार ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। मुकदमे की विवेचक उपनिरीक्षक प्रीती सिंह ने युवती का अदालत में कलमबंद बयान दर्ज कराया। बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 376 बढ़ाई। विवेचक के साथ पुलिस की टीम बंगलुरू स्थित मेडिकल कालेज से जानकारी लेने के बाद झारखंड गई। वहां से डॉ. मनोज को घर गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत से चार दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पुलिस उसे लेकर हल्द्वानी आई। कोतवाली आने पर भी डॉक्टर के चेहरे पर कोई शिकन नहीं था। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि डॉक्टर को जेल भेजा गया है।


दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर भेजा गया जेल
महिला जूनियर डॉक्टर की शिकायत पर झारखंड से पकड़ लाई पुलिस

युवती की शादी नहीं होने दे रहा था
हल्द्वानी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर मनोज कुमार मंडल ने सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी थी। युवती की शादी तय हुई थी लेकिन दुष्प्रचार के चलते उसका रिश्ता टूट गया। समझाने के बावजूद वह मानने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस के अनुसार युवती उसके साथ दिल्ली और कर्नाटक में करीब नौ साल तक साथ रही। डिमांड बढ़ने के कारण दोनों के संबंध बिगड़ गए।
विज्ञापन


युवती को देखते ही कसा तंज
हल्द्वानी। युवती शनिवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली आई थी। युवती से सामना होते ही डाक्टर ने तंज कसा कि अब तो वह खुश है। युवती ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और कुछ कागजातों पर दस्तखत कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed