फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अर्शा के जबड़े की हुई सर्जरी

अर्शा के जबड़े की हुई सर्जरी

Wed, 05 Sep 2018 02:14 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
अर्शा के जबड़े की हुई सर्जरी
arsha
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड में अब तक पुलिस की जांच अस्पताल में भर्ती उनकी बेटी अर्शा से मिलने वाली जानकारी पर टिकी थी मगर अर्शा से हुई बातचीत के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के सहारे अभियुक्तों को पकड़ने की रणनीति बना रही है। माना जा रहा है कि हत्याकांड के तार गोरापड़ाव से लेकर रामपुर तक जुड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घटना में दो स्थानीय और दो बाहरी बदमाश शामिल हैं। इस मामले में पुलिस की टीमें इनपुट के लिए बरेली और मुरादाबाद भी गई थी। दो दिन पहले रामनगर में बीडीसी बीरू की हत्या के चलते पुलिस की व्यस्तता दूसरी तरफ हो गई थी। अब बीडीसी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फिर पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। आईजी रेंज पूरन सिंह रावत का कहना है कि जल्द ही अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे। इधर, स्वस्थ होने पर अर्शा का भी पुलिस बयान लेगी। कोई अपराधियों को छिपा नहीं पाएगा।
विज्ञापन


अर्शा के जबड़े की सर्जरी
हल्द्वानी। कृष्णा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरभजन सिंह ने बताया कि अर्शा के जबड़े की सोमवार की रात सफल सर्जरी हो गई है। उसे बातचीत न करने की सलाह दी गई। संभावना है कि एक सप्ताह में वह ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed