फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कृष्णा की 13 बीघा जमीन में हिस्सेदारी

कृष्णा की 13 बीघा जमीन में हिस्सेदारी

Mon, 26 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा की 13 बीघा जमीन में हिस्सेदारी
हल्द्वानी। जेल में बंद कृष्णासेन की जांच के दौरान धामपुर, कालागढ़ में अब 13 बीघा जमीन में हिस्सेदारी का मामला सामने आया है। एक अन्य बैंक खाते में भी लाखों के लेनदेन का मामला पुलिस की जांच में आया है। अब पुलिस उलझे तथ्यों को सत्यापित करने का प्रयास कर रही है। अपने शातिर दिमाग से युवतियों और युवकों को ठगने वाली कृष्णा सेन की रोज-रोज नई करतूतेंसामने आने पर पुलिस भी चकरा गई है। जांच करने बिजनौर जिले के धामपुर गई टीम ने छानबीन में पाया कि उसने धामपुर के आसपास 13 बीघा जमीन तीन लोगों की हिस्सेदारी में ली थी। हिस्सेदार कालागढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जमीन की कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है। एक अन्य बैंक में उसने अपने दोस्त के साथ संयुक्त खाता खोला है। इस खाते में लाखों के लेनदेन सामने आया है। पुलिस का मानना है कि इन तथ्यों को सत्यापित करने में काफी समय लगेगा। कृष्णा के उत्तराखंड से अधिक कारनामे बिजनौर के आसपास प्रकाश में आए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि दोस्ती कर ठगने में वह देर नहीं करती थी। दोस्तों के साथ रहते हुए वह नशे की आदी हो गई थी। पुलिस उसकी मां को पकड़ने की कोशिश कर रही है। मां कृष्णा सेन की करतूतों की राजदार बताई जा रही है। इस मामले में एसओजी की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed