{"_id":"5c915433bdec22147337406b","slug":"171553028147-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्साधिकारी और लैब टेक्नीशियन में अनबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रभारी चिकित्साधिकारी और लैब टेक्नीशियन में अनबन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत लैब टेक्नीशियन और प्रभारी चिकित्साधिकारी में अनबन हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने ड्यूटी में देर से आने पर लैब टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा। आरोप है कि लैब टेक्नीशियन ने प्रभारी चिकित्साधिकारी के केबिन में घुसकर उनसे अभद्रता की। मामला थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब टेक्नीशियन रेणुका वरुण के मंगलवार को अस्पताल में देर से पहुंचने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित मिश्रा ने उनसे लिखित रूप में स्पष्टीकरण देने को कहा। डॉ. मिश्रा का आरोप था कि स्पष्टीकरण मांगने से बौखलाईं लैब टेक्नीशियन ने उनके कक्ष में घुसकर गालीगलौज और हाथापाई की। इसकी शिकायत लेकर वह थाने पहुंचे। पुलिस ने लैब टेक्नीशियन को भी थाने बुलाया और पूछताछ की। इधर, लैब टेक्नीशियन रेणुका वरुण ने अभद्रता और हाथापाई से इनकार किया। कहा कि वह स्पष्टीकरण लेकर डॉ. मिश्रा के कक्ष में पहुंची, जहां उन्होंने कहा कि सभी को सुबह साढे़ आठ बजे तक की छूट है, जबकि वह कई कर्मियों के साथ उक्त समय से पहले ही अस्पताल पहुंच गई थीं, फिर अकेले उन्हीं से स्पष्टीकरण क्यों मांगा गया। आरोप लगाया कि इस पर डॉ. मिश्रा आगबबूला हो गए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन बाद में विभागीय लोगों के समझाने पर मामला सुलझ गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी और लैब टेक्नीशियन में अनबन
लैब टेक्नीशियन के देरी से आने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मांगा था स्पष्टीकरण
मामला थाने पर पहुंचने सुलझा