{"_id":"5c33b401bdec22571875c4c3","slug":"171546892289-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि: अवैध कब्जेदारों के नए मामले आ रहे समाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुमाऊं विवि: अवैध कब्जेदारों के नए मामले आ रहे समाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की संपत्ति पर अतिक्रमण के कई मामले उजागर हो रहे हैं। विवि प्रशासन की ओर से की जा रही पैमाइश के दौरान ऐसे मामलों का खुलासा हुआ है। पैमाइश पूरी होने के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है। नैनीताल में पैमाइश का काम पूरा हो जाने के बाद अल्मोड़ा में भी पैमाइश करवाई जाएगी।
शासन के आदेश के बाद कुमाऊं विवि अपनी संपत्ति का पता लगाने के लिए नैनीताल में छह माह से पैमाइश करवा रहा है। पाषाण देवी मार्ग, ड्रम हाउस, अयारपाटा, राजभवन मार्ग आदि जगहों में विवि की 17 एकड़ भूमि पता चली थी। उक्त क्षेत्रों में पैमाइश के दौरान विवि की भूमि पर 50 से अधिक स्थानों पर अवैध कब्जे पाए गए थे। विवि प्रशासन ने ऐसे लोगों को चयनित कर नोटिस भेजे थे, जिसमें से कई लोगों ने कब्जे खाली कर दिए हैं तो कई लोग नोटिस का जवाब दे रहे हैं। अंतिम दौर की पैमाइश में करीब दस नए लोगों का कब्जा उजागर हुआ है। कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि पैमाइश के दौरान मिले कब्जेदारों को नोटिस दिए जाएंगे। इसके बावजूद कब्जा न हटाने पर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पैमाइश पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई
कुमाऊं विवि : अतिक्रमण के नए मामले उजागर