{"_id":"5b47bb9b4f1c1ba5468b629d","slug":"171531427739-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट व्यवसायी को लगाया दस हजार का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईट व्यवसायी को लगाया दस हजार का चूना
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। छड़ायल स्थित ईंट खरीदने के बहाने आए दो युवकों के कारोबारी को दस हजार का चूना लगा दिया। व्यवसायी ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।
गौजाजाली उत्तर निवासी अनीस अहमद की छड़ायल चौराहा पर ईंट की दुकान है। बुधवार को अनीस की दुकान में कार्यरत शौकत अली बैठे थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक शौकत से पास आए। उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए 50 ईंट चाहिए। शौकत एक युवक को ईंट दिखाने ले गया। दूसरा युवक कपड़ा सुखाने के बहाने शौकत की दुकान में रुक गया। उसने दराजा से दस हजार रुपये निकाल लिया। इसके बाद अपने साथी को आवाज लगाकर बुलाया। साथी शौकत के साथ वापस लौटा। उसने शौकत से कहा कि रिक्शा से 50 ईंट मंदिर पर भेज देना। आकर दोनों पैसा दे देंगे। शौकत ने जब अपना दराज चेक किया तो पैसे गायब थे। इस मामले में भुक्तभोगी ने घटना से टीपीनगर पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस बाइक सवार दोनों ठगों की तलाश कर रही है।