{"_id":"5a3d67094f1c1b09788b4633","slug":"171513973513-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने व्यवसायी की रौंदा मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर ने व्यवसायी की रौंदा मौत
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बरेली रोड पुरानी आईटीआई के पास तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार व्यवसायी को रौंद किया। व्यवसायी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर कैंटर छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना के चलते कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया।
ओलिया कॉलोनी निवासी खैरातीलाल ठक्कर (60) की बरेली रोड गुरुद्वारा के समीप भगवती टिंबर के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम व्यवसायी स्कूटी से घर जा रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे कैंटर (यूके 04 सीए 9869) ने ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से भाग निकला। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। बरेली रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुत्र बिसु ठक्कर समेत परिजन घायल व्यवसायी को लेकर एसटीएच गए लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे मंडी चौकी के उपनिरीक्षक किरपाल सिंह ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बरेली रोड का यातायात सामान्य हो सका। पुलिस के अनुसार कैंटर द्वारा गलत ढंग से ओवरटेक करने के कारण हादसा हुआ है। पुुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है।