फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होटल के कुक ने फांसी लगाकर जान दी

होटल के कुक ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 07 Jan 2019 12:53 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
होटल के कुक ने फांसी लगाकर जान दी
sucide shimla
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव स्थित होटल के कमरे में शुक्रवार शाम एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) जिले के इमिलिया सतुआ बुजुर्ग निवासी मनोज शुक्ला (45) छह साल से मंगलपड़ाव स्थित होटल में काम करता था। चार जनवरी की शाम होटल के कर्मचारियों ने देखा कि होटल के तीसरे तल स्थित कमरा 115 में मनोज ने पंखे से फांसी लगा ली थी। कर्मचारी तत्काल उसे लेकर पास के अस्पताल गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होटल मालिक इकबाल हुसैन ने मंगलपड़ाव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को घर से बुलाया। रविवार को परिजन यहां पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि मनोज के दो बच्चे हैं। होटल मालिक का कहना था कि वह दो साल से घर नहीं गया था। बताया कि उसका परिवार से विवाद चल रहा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस घटना का कारण पारिवारिक विवाद मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


होटल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी
दो दिन पहले हुई थी घटना, परिवार से था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed