फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छापे में दो हुक्का बार सीज 12 नाबालिग बच्चे मिले

छापे में दो हुक्का बार सीज 12 नाबालिग बच्चे मिले

Fri, 05 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
छापे में दो हुक्का बार सीज 12 नाबालिग बच्चे मिले
हल्द्वानी। शहर की नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हुक्का बार क्लबों की कलई बृहस्पतिवार को उस समय खुल गई जब पुलिस टीम ने वहां छापे मारे। दो हुक्का बार में दो लड़कियों समेत 12 नाबालिगों को हुक्के का धुआं उड़ाते देख पुलिस टीम भी दंग रह गई। दोनों बार को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां जांच करने पहुंच जांच करेगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ दुर्गा सिटी सेंटर, शीशमहल, मुखानी रोड स्थित हुक्का बार में अचानक छापा मारा। दुर्गा सिटी सेंटर, शीशमहल में 12 बच्चे हुक्के का आनंद लेने के लिए बैठे थे। पुलिस ने सभी बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। दुर्गा सिटी सेंटर में दो लड़कियां भी मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने हुक्का बार का लाइसेंस मांगा तो दोनों प्रबंधकों ने रेस्टोरेंट का लाइसेंस दिखाया। हुक्का बार का लाइसेंस किसी के पास नहीं मिला इसलिए सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों बार को सील करवा दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को सील तोड़कर अपनी जांच पूरी करेगा। दोनों बारों में काफी हुक्के पड़े थे। मुखानी में हुक्के नहीं मिले। पता चला कि दो स्थानों पर छापे के बाद जानकारी मुखानी तक पहुंच चुकी थी। इसी कारण वहां अनियमितता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed