फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूनम हत्याकांड में जांच हुई बेनतीजा

पूनम हत्याकांड में जांच हुई बेनतीजा

Tue, 25 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पूनम हत्याकांड में जांच हुई  बेनतीजा
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड को लेकर एसओजी और पुलिस की टीमें अपने अपने ढंग से काम कर रही हैं लेकिन घटना के 28 दिनों बाद जांच का नतीजा कुछ नहीं निकल सका। पुलिस अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि पूनम की हत्या किन कारणों के चलते हुई थी।
विज्ञापन

गोरापड़ाव हरिपुरपूर्णानंद निवासी पूनम पांडे की बदमाशों ने 27 अगस्त की रात घर में घुसकर हत्या कर दी थी। मौके पर पूनम की बेटी अर्शा को बदमाशों ने हमला कर अधमरा कर दिया था। घटना के बाद आईजी कानून व्यवस्था ने 18 टीमें लगा दी थी। पुलिस ने लूटी गई स्कूटी बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की फोटो मिली लेकिन अदालत के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। एसआईटी के डीआईजी ने कमान संभालने के बाद टीम गठित की। पुलिस टीमें यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश भेजी गई। इधर जिला पुलिस के अधिकारियों ने लगातार बैठकें की। एसओजी ने दुबारा नंबरों की जांच शुरू की लेकिन नतीजा शून्य निकला। एसएसपी से लेकर अन्य अधिकारी घटना का कोई ठोस आधार तक ढूंढने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed