{"_id":"5d21012c8ebc3e6cfc5d6f8f","slug":"156244405116-haldwani-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में नशीला पदार्थ पिलाया जेवरात और पैसे ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चाय में नशीला पदार्थ पिलाया जेवरात और पैसे ले उड़े
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिल्ली से रोडवेज बस से लौट रही देवलचौड़ निवासी व्यवसायी टीकम सिंह दरम्वाल की पत्नी दीपा दरम्वाल को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर जहरखुरानों ने लूट लिया। बेहोश होने पर उनकी चेन, अंगुठी, मोबाइल और चार हजार रुपये लेकर जहरखुरान चंपत हो गए। उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दीपा दरम्वाल अपनी बेटी को पहुंचाने के लिए दो जुलाई को शिमला गई थी। शुक्रवार को वह घर जाने के लिए दिल्ली स्थित आनंद बिहार से बस में सवार हो गई। रास्ते में बस रुकने पर जहरखुरानों ने महिला को झांसा देकर चाय पिलाई। बेहोश होने पर जहरखुरान महिला की अंगुठी, गले से चेन मोबाइल और पर्स में रखे चार हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। हल्द्वानी स्टेशन पर आने के बाद महिला को बेहोश देखकर लोगों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बेहोशी की हालत में महिला ने अपना पता बताया। इसी आधार पर पति टीकम सिंह को अस्पताल में बुलाया गया। टीकम सिंह ने शाम को बताया कि इलाज से दीपा की हालत में काफी सुधार आया है।
बस में महिला को चाय पिलाकर जेवर लूट लिए
दिल्ली से लौट रही थी, जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गई
जहरखुरानों को पकड़ने वाले सेल बंद
हल्द्वानी। पहले जहरखुरानों को पकड़ने के लिए डीआईजी ने एक सेल का गठन किया था लेकिन पिछले साल से सेल बंद पड़ा है। इस कारण नैनीताल पुलिस जहरखुरानों का पीछा करने के लिए नहीं भेजी जाती है।