फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्मैक तस्करी में भाजपा का पूर्व नेता साथी सहित गिरफ्तार

स्मैक तस्करी में भाजपा का पूर्व नेता साथी सहित गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्मैक तस्करी में भाजपा का पूर्व नेता साथी सहित गिरफ्तार
हल्द्वानी। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को बुधवार की रात बड़ी कामयाबी हासिल हुई। टांडा बैरियर पर पुलिस ने बुलेट सवार दो स्मैक तस्करों कांति कोली और सोनू कोली को धर दबोचा। उनके पास 81 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रानिक तराजू आदि बरामद किया गया। कांति कोली रुद्रपुर में भाजपा का नगर उपाध्यक्ष रह चुका है। हालांकि स्मैक तस्करी में गिरफ्तारी के कारण उसे पिछले साल पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि गोपनीय सूचना पर एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम तीन जुलाई की रात टांडा बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बुलेट सवारों को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन

उनके कब्जे से 81 ग्राम स्मैक बरामद करने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों में ऊधमसिंह नगर जिले के रम्पुरा वार्ड 23 निवासी जूता कारोबारी कांति कोली और वार्ड नंबर छह निवासी सोनू कोली शामिल हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली और किच्छा से खरीदते थे स्मैक
दोनों ने बताया कि वे बरेली जिले के कुलड़िया निवासी प्रेमपाल, दरऊ किच्छा के अनस और समीर से स्मैक खरीदकर लाते हैं। डिमांड के अनुसार हल्द्वानी और पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक उपलब्ध कराते हैं। स्कूली छात्रों को भी उन्होंने स्मैक बेची है।

दोनों खा चुके हैं जेल की हवा
हल्द्वानी। कांति कोली स्मैक के साथ गिरफ्तार होने पर 70 दिन जेल की सजा भुगत चुका है। आठ माह पहले उसे जमानत मिली थी। दूसरा आरोपी सोनू कोली हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया था। ढाई महीने पहले वह भी जमानत पर जेल से छूटकर आया है। कांति कोली ने बताया कि पहले वह रुद्रपुर में भाजपा नगर उपाध्यक्ष था। वह स्थानीय निकाय चुनाव में टिकट का दावेदार था। कांति के अनुसार पार्टी के कुछ लोगों ने प्रतिद्वंद्विता और साजिश के तहत स्मैक के साथ उसे गिरफ्तार करा दिया। उधर, सोनू का कहना था कि उसकी बेकरी की दुकान के सामने झगड़ा हो गया था। बीच बचाव करने पर उसके खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed