फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कालाढूंगी के बीट वॉचर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

कालाढूंगी के बीट वॉचर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी के बीट वॉचर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
hathkadi
हल्द्वानी/कालाढूंगी। बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान की हत्या के मामले में कालाढूंगी पुलिस ने बरहैनी पुलिस के पास मंगलवार की शाम एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक आरा भी बरामद किया गया है। उधर, पता चला है कि मुख्य आरोपी लखविंदर उर्फ लक्खी के यूपी की तरफ भाग जाने की आशंका है। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

कालाढूंगी थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बताया कि जांच के दौरान लखविंदर उर्फ लक्खी के साथी के रूप में ऊधमसिंह नगर जिले के ग्राम हरसान बाजपुर निवासी करन सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस ने करन को बरहैनी पुलिया से 30 मीटर पहले जंगल से गिरफ्तार कर लिया। करन ने स्वीकार किया कि उसने तमंचे से वनकर्मियों पर फायर किया था। गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष शांति कुमार के साथ काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर कन्याल, सिपाही ललित बिष्ट, किशन नाथ, प्रकाश चंद्र, नवीन कुमार, गुणवंत सिंह, लखविंदर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, एसएसपी सुनील कुमार मीणा की ओर से गठित टीम ने लखविंदर सिंह की तलाश में नानकमत्ता में छापा मारा था लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए जंगल की खाक छानी लेकिन संभावित ठिकानों पर पता नहीं चल सका। पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी लखविंदर यूपी के जिला पीलीभीत और लखीमपुर खीरी की तरफ छिपने के लिए भाग गया है। वह एक बार ऊधमसिंह नगर पुलिस की हिरासत से भी भाग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीट वॉचर बहादुर हत्याकांड में एक गिरफ्तार
मुख्य आरोपी लखविंदर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर


यह था मामला
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की बरहैनी रेंज में 21 जून की रात लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। गोली लगने से बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान की मौत हो गई। साथी महेंद्र सिंह घायल हो गया। महेंद्र का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed