फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वीडियो वायरल करने पर दो वन दरोगाओं का तबादला

वीडियो वायरल करने पर दो वन दरोगाओं का तबादला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने पर दो वन दरोगाओं का तबादला
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले युवक ने शौच करते वक्त उसका वीडियो बनाया था।
रामनगर (नैनीताल)। कोसी रेंज आमडंडा डिपो में रखी गई हथिनियों को खिलाने के लिए गन्ना खरीद के खेल का वीडियो वायरल हुआ है। इससे संबंधित दो वन दरोगाओं का तबादला कर दिया गया। आरोप है कि इस कार्रवाई में आचार संहिता की अनदेखी की गई।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग ने नौ अगस्त 2018 को हाईकोर्ट के आदेश पर ढिकुली के सात और कुमेरिया रिजॉर्ट से एक हथिनी को कब्जे में लिया था। इनको खिलाने के लिए बिना टेंडर रोजाना 8-10 क्विंटल गन्ना खरीदा गया। वायरल हो रहे वीडियो से टेंडर न कराने का पूरा खेल खुल गया है। वीडियो में कथित सप्लायर बता रहा है कि उससे 275 रुपये क्विंटल के हिसाब से गन्ना खरीदा जाता था और उसे 305 रुपये क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाता था। वनकर्मी बाद में हर क्विंटल के 30 रुपये ले लेते थे। इसके लिए वह रेंज में तैनात बाबुओं को करीब डेढ़ लाख रुपये दे चुका है। बताया जाता है कि यह वीडियो मार्च में एक वनकर्मी ने ही बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद एसओजी के दोनों दरोगा अफसरों के रडार पर थे। दोनों वन दरोगा सहायक वन कर्मचारी संघ रामनगर वन प्रभाग में अध्यक्ष और सचिव हैं। डीएफओ ने नरेंद्र कुमार कोली का स्थानांतरण देचौरी रेंज में किया जबकि एसडीओ ने विनोद कुमार जोशी का तबादला फतेहपुर रेंज में किया। एक ही पद के कर्मचारियों के स्थानांतरण दो अलग अधिकारियों द्वारा करना चर्चा का विषय बना है जबकि प्रभाग में वन दरोगाओं के स्थानांतरण का अधिकार केवल डीएफओ को ही होता है। वन दरोगा विनोद ने बताया कि आचार संहिता के दौरान किया गया तबादला नियम विरुद्ध है। डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने फोन रिसीव नहीं किया। इस कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन


आचार संहिता के दौरान तबादले!
वीडियो वायरल होने पर दो वन दरोगाओं के स्थानांतरण का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed