{"_id":"5cf42e95bdec2207826deac6","slug":"15595065789-haldwani-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल ऊधमसिंह नगर जिले के कलुआटोला गोठा सितारगंज निवासी भृगुनाथ (60) की एसटीएच में शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शनिवार शाम सात बजे सितारगंज के मीना बाजार में नल पर पानी पीने गए थे। इस बीच तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्हें एसटीएच पहुंचाया था। मेडिकल चौकी पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि भृगुनाथ की सितारगंज बाजार में कपड़े की दुकान है। दुकान से ही वह मीनाबाजार गए थे। पुलिस ने इस मामले में बुलेट सवार को पकड़ लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा