फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विदेशी महिला बस से टांडा जंगल में कूदी

विदेशी महिला बस से टांडा जंगल में कूदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
विदेशी महिला बस से टांडा जंगल में कूदी
हल्द्वानी। विदेशी महिला ने सोमवार की रात टांडा के जंगल से बेस अस्पताल तक हंगामा किया तो पुलिस वाले सन्न रह गए। वह टांडा पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस से कूदकर जंगल में छिप गई। पुलिस ने उसे ढूंढकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गई। सुबह हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उसे टैक्सी में बैठाकर नैनीताल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लंदन (इंग्लैंड) की मूल निवासी दुलारी ललहा मार्केला (57) सोमवार की रात हरिद्वार से रोडवेज में सवार होकर नैनीताल जा रही थी। रुद्रपुर पहुंचने पर उसने बस से उतरने की कोशिश की लेकिन अन्य यात्रियों ने उसे मना कर दिया। आरोप है कि इस पर उसने यात्रियों से हाथापाई भी की। रात करीब 11 बजे टांडा पुलिस चौकी के पास बस की रफ्तार धीमी होने पर वह कूद गई और दौड़ते हुए जंगल की झाड़ियों में छिप गई। बस चालक ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। चौकी पर मौजूद पुलिस ने तत्काल उसे जंगल से ढूंढ निकाला। इस बीच टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार और कोतवाली के पुलिसकर्मी टांडा पहुंच गए। दुलारी को पुलिस इलाज कराने के लिए बेस अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है वहां उसने इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया। वह खुद को लंदन की नर्स बता रही थी। हाथ में चोट होने के कारण डाक्टर ने उसकी मरहम पट्टी की। रात करीब एक बजे रात हालत कुछ ठीक होने पर उसने बताया कि वह आठ नवंबर 2018 को उत्तरकाशी आई थी। वहां आयुर्वेद पद्धति से अपना इलाज करा रही है। इलाज के लिए उसे दूतावास से दीर्घकालीन वीजा मिला है। उसे नैनीताल हाईकोर्ट में एक मुकदमा फाइल करना है। पुलिस ने रात डेढ़ बजे किराए की टैक्सी कर उसे नैनीताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टांडा के जंगल में चलती बस से कूदी विदेशी महिला
अस्पताल ले जाने पर पुलिस पर हमलावर होने का आरोप

यू आर एनिमल, ड्ृ नोट टच मी
दुलारी ललहा मार्केला घायल होने के बाद काफी गुस्से में थी। उसने महिला पुलिसकर्मियों से कहा कि डो नोट टच मी, यू आर एनिमल। उसके जाने के बाद पुलिस वालों ने राहत की सांस ली।

विदेशी महिला का पुलिस ने अस्पताल में इलाज कराया। उसके अनुरोध पर पुलिस ने उसे नैनीताल भेज दिया है।
-एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed