फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   व्यवसायी के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए

व्यवसायी के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए
hundred rupees new note
हल्द्वानी। एक व्यवसायी को शीशे बेचने के एवज में 50 हजार रुपये एडवांस लेना महंगा पड़ गया। एडवांस तो रुपये मिले नहीं उल्टे उसके खाते से 50 हजार रुपये उड़ गए। व्यवसायी ने खाता संख्या के साथ-साथ ओटीपी भी ग्राहक बने जालसाज को बता दी थी। व्यवसायी अब थानों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

उजाला नगर निवासी दानिश की नीलकंठ अस्पताल के पास शीशे की दुकान है। सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने उसे कॉल कर कहा कि उसे कुछ माल की जरूरत हैं। इसके एवज में वह 80 हजार रुपये का एडवांस भुगतान करना चाहता है। उसने व्यवसायी से खाता नंबर मांगा। जालसाज ने कहा कि वह गूगल पे से भुगतान करेगा। इसके लिए उसने ओटीपी भी पूछ लिया। कुछ देर बाद व्यवसायी के खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। दानिश का कहना कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली और मुखानी थाने गया था लेकिन दोनों स्थानों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिसकर्मियों का कहना था कि वह मामला साइबर क्राइम से संबंधित है।
विज्ञापन


80 हजार एडवांस लेने के चक्कर में 50 हजार गंवाए
जालसाज ने व्यवसायी के खाते से उड़ाई रकम, भारी पड़ गया खाता संख्या और ओटीपी बताना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed