{"_id":"5c097375bdec2241c54d1575","slug":"1544123295730-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 30 लाख की लकड़ी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से 30 लाख की लकड़ी बरामद
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा में सुरई रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आरके मौर्य को सूचना मिली कि यूपी सीमा से लगे गांव के एक घर में लकड़ी छुपाई गई है। मुखबिर की सूचना पर उप वनक्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र रेखाड़ी और एसआई अनिल उपाध्याय टीमों के साथ कलेक्टर फार्म निवासी मुखत्यार सिंह के घर पहुंचे तो घर पर ताला लगा था। डिप्टी रेंजर रेखाड़ी ने पूर्व ग्राम प्रधान गुरदयाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के समक्ष घर का ताला खोला। टीम ने घर में रखे साल के तीन गिल्टे, सागौन की 10 फ्रेम सहित दो खिड़कियां बरामद की। टीम ने बरामद लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल के अनुसार बरामद लकड़ी की कीमत करीब 30 हजार रुपये है।