{"_id":"5bfe7fd0bdec2241ab338c94","slug":"1543405565635-40-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बानूसी के पास 35-40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति लहुलुहान पड़ा मिला, दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर बानूसी के पास 35-40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति लहुलुहान पड़ा मिला, दम तोड़ा
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून और बरेली के ध्यानार्थ...
हाइवे पर लहूलुहान मिला अज्ञात व्यक्ति, दम तोड़ा
जेब से देहरादून से बनबसा तक का टिकट मिला
अमर उजाला ब्यूरो
खटीमा। सितारगंज हाईवे पर बानूसी के पास बुधवार की तड़के एक 35-40 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध हालत में लहूलुहान पड़ा मिला। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने व्यक्ति को देखा और एक कार से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बानूसी के पास बुधवार की सुबह करीब पौने पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा मिला। इस बीच सुबह दौड़ लगा रहे भूड़ महोलिया निवासी प्रकाश चंद की नजर व्यक्ति पर पड़ी। प्रकाश ने सड़क से गुजर रही एक कार को रुकवाकर तत्काल घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. केसी पंत ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसका सिर फटा था। मृतक की जेब से देहरादून से बनबसा तक का बस टिकट और कुछ नकदी मिली। एसआई राजेंद्र पंत ने मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, अस्पताल में भर्ती कराने वाले प्रकाश चंद ने बताया कि हो सकता है मृतक किसी बस से गिरा हो। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि मृतक की फोटो आसपास के थानों में भेजकर शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। दोपहर बाद तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।