{"_id":"5bd76587bdec224291204f11","slug":"154084284917-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर शराबी पत्नी ने किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवाचौथ पर शराबी पत्नी ने किया घायल
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime with woman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। करवाचौथ के अगले दिन ही शराबी पति ने पत्नी के गले पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। घायल महिला को काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम हल्दुआ पीपलसाना निवासी महिला ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को पत्र सौंपा। बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। मोहल्ला चांसरी बिजनौर निवासी उसका पति पिछले लंबे समय से शराब पीकर उसका उत्पीड़न करता है। वह आए दिन मारपीट करता रहता है। इसलिए वह मायके में ही रह रही है। महिला का आरोप है कि करवाचौथ पर शनिवार को पति उसके मायके आया। यहां भी मारपीट की। अगले दिन रविवार को भी उसका पति आया। महिला अपने पति के लिए खाना ला रही थी, कि तभी पति ने उसके गले पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने महिला को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला की हालत नाजुक है। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष लोहनी ने सोमवार को चिकित्सालय जाकर महिला का हाल जाना और उससे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। कहा कि इस मामले में पुलिस से वार्ता कर पीड़ित को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।