फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरी की एलईडी समेत आरोपी गिरफ्तार

चोरी की एलईडी समेत आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी की एलईडी समेत आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल। चोरी की गई एलईडी को संभालने के लिए चोर ने बृहस्पतिवार की रात जागकर काटी। दूसरे दिन शुक्रवार को जब नींद आने लगी तो वह शनि मंदिर के पास एलईडी रखकर सो गया। किसी ने सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने एलईडी चोरी की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात मल्लीताल निवासी दीवान सिंह बिष्ट के गेस्ट हाउस से अज्ञात व्यक्ति ने एलईडी चोरी कर ली। दीवान सिंह की सूचना पर पुलिस ने रात में ही आरोपी की तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति एलईडी बगल में रखकर सो रहा था। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसआई आशा बिष्ट, कांस्टेबल प्रमोद राणा और विनोद यादव मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी मनोज सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा ने एलईडी चोरी की बात कबूली। पुलिस ने मनोज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एलईडी चोर पर शनि भारी

- चोरी की गई एलईडी के लिए रात जागकर काटी
- नींद आने पर एलईडी बगल में रखकर मंदिर में सो गया
- सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed