{"_id":"5bc4f17fbdec2269bb41f111","slug":"153963350517-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत की वजह
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कशिश उर्फ बबली की मौत को लेकर बहन के टेंपो चालक और उसकी पत्नी पर शक जताने के बाद हत्या या हादसे में उलझी पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट देखने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। उधर हिरासत में लिए गए टेंपो चालक और कार चालक को पुलिस ने उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
13 अक्तूबर को गर्जिया के पास कोसी नदी नहाते समय कशिश उर्फ बबली की डूबकर मौत हो गई थी। कशिश हल्द्वानी के गोपाल मंदिर के पास गली नंबर 17 नई बस्ती की रहने वाली थी और दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती थी। वह दिल्ली से छह हजार रुपये में कार बुक करके संगम विहार के टेंपो चालक रईस और उसके दो बेटों सलमान (15) और अरबाज (13) के साथ गर्जिया मंदिर पहुंची थी। कशिश की बहन जैतपुर पार्ट-2 नई दिल्ली निवासी आयशा ने टेंपो चालक रईस और उसकी पत्नी नगमा के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। सोमवार को कशिश परिजन गर्जिया पहुंचे और घटनास्थल पर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वह पैर फिसलने से कोसी नदी में डूबी थी। दोपहर बाद परिजन रामनगर थाने पहुंचे तो वहां उनकी टेंपो चालक रईस और कार चालक राजेश से बातचीत हुई। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने परिजनों ने बताया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती, तब तक कुछ भी कहना सही नहीं है।
बहन के शक जताने के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने हिरासत में लिए गए टेंपो और कार चालक को छोड़ा