{"_id":"5bb67b6e867a5529224d3859","slug":"15386857841667-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी 67 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी 67 पेटी अवैध शराब
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने टांडा मल्लू गांव में चेकिंग के दौरान बोलेरो जीप और 67 पेटी अवैध शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को काशीपुर रूट पर चेकिंग की गई। इस दौरान बोलेरो जीप यूके 04जेड 7877 की तलाशी में 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर गई। कार सवारों से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना नाम, पता कालूसिद्ध गोबरा चिल्किया निवासी सुरजीत सिंह और बैलपड़ाव निवासी मयंक जैन बताया। सख्ती बरतने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रेलवे फाटक के पास स्थित बगीचे में भी 57 पेटी शराब रखी है। आरोपियों की निशानदेही पर पहुंची पुलिस ने इस शराब को भी जब्त कर लिया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस सफलता पर कोतवाल रवि सैनी ने एसएसआई कश्मीर सिंह, एसआई चेतन रावत, पुलिस टीम को बधाई दी।