{"_id":"5b9ffa10867a557fe0598bb1","slug":"153721087819-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित दो दबोचे
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा के झनकइया थाने के अंतर्गत आने वाले निकटवर्ती गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश करेगी।
निकटवर्ती गांव की महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि गांव के ही दो युवक उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। बताया कि दोनों दबंग किस्म के लोग हैं। इन लोगों से उन्हें जान माल का खतरा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर राधे सैनी और उसके साथी सतुरी उर्फ राकेश के खिलाफ 354, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को अनिल कुमार, कैलाश चाली, ताजुद्दीन कुशल सिंह ने कार्रवाई करते हुए राधे सैनी और सतुरी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि राधे सैनी हिस्ट्रीशीटर है। इससे पहले भी वह पांच-छह बार जेल जा चुका है।