फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जंगलात टीम ने छापेमारी कर बरामद किए शीशम के 6 गिल्टे

जंगलात टीम ने छापेमारी कर बरामद किए शीशम के 6 गिल्टे

Wed, 29 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
जंगलात टीम ने छापेमारी कर बरामद किए शीशम के 6 गिल्टे
बाजपुर। वन विभाग की एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव धनसारा में छापेमारी कर एक घर में अवैध तरीके से रखे शीशम के गिल्टे बरामद किए। मौका पाकर तस्कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी नवीन चंद पंत के नेतृत्व में जंगलात टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर गांव धनसारा निवासी इकबाल पुत्र खलील अहमद के घर में छिपाकर रखे गए शीशम के छह गिल्टे बरामद किए।
विज्ञापन


गिल्टों की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई। जब्त गिल्टों को कालाढूंगी रेंज परिसर में रख गया। टीम में वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र कुमार नेगी, एसओजी टीम प्रभारी रुपनारायण गौतम, कैलाश तिवारी, तपन सरकार, प्रदीप कुमार, बहादुर सिंह, दिनेश पंत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर गौतम के अनुसार शीशम के गिल्टे बरहैनी जंगल के राई खत्ता निवासी गूजर गामा ने इकबाल को गिल्टे उपलब्ध कराए थे। तस्कर गिल्टों को यूपी ले जाकर बेचने की तैयारी में थे। आरोपी इकबाल और गूजर गामा के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed