{"_id":"5b7eff8a42c792464b1c4f79","slug":"15350495994-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मनाने गए व्यापारी के घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईद मनाने गए व्यापारी के घर में चोरी
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज। ईदुल अजहा पर्व की पूर्व संध्या पर वार्ड संख्या आठ निवासी हाजी जहूर इस्लाम पुत्र अब्दुल हमीद परिवार के साथ इस्लामनगर बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश में रहने वाले अपने बेटे मौलाना नईम के घर गए थे।
बुधवार को ईद मनाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जब वह परिवार के साथ घर आए तो सेक्शन विंडो खुली थी और अलमारी से सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि अलमारी में रखी 60 हजार की नकदी और सोने का मांग टीका, जेवर आदि गायब थे।
उन्होंने चोरी गए नकदी और सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।