फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत

Sun, 19 Aug 2018 02:14 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत
रामनगर में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। चिल्किया में शुक्रवार को सड़क किनारे में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त मुरादाबाद निवासी गजराम के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में गजराम की मौत संदेह के घेरे में है। हालांकि परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त गजराम (35) पुत्र भूरेलाल निवासी भोजपुर मुरादाबाद के रूप में हुई है। गजराम के भाई विदेश ने बताया कि वह शादी के बाद से अपनी ससुराल कामस कट्ई रामपुर रोड मुरादाबाद में रह रहा था। वह पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले मेलों में कॉसमेटिक सामान बेचता था। मेला के बाद वह कबाड़ का सामान रामनगर खताड़ी निवासी हाजी तैय्यब को बेचता था। विदेश ने बताया कि वह पांच दिन पहले सराईखेत में एक मेेले में गया था। तब से उसके साथ कोई संपर्क नहीं हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात दस बजे हाजी तैय्यब के बेटे वसीम ने उन्हें फोन पर उसकी मौत की जानकारी दी। वसीम को सोशल मीडिया से उसकी मौत की जानकारी मिली। गजराम के भाई ने बताया कि उसके पास रुपये और मोबाइल भी नहीं मिला। उसके शरीर पर चोट का निशान भी नहीं है। मृतक गजराम के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed