फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होटल में मिले दो महिलाएं व एक युवक

होटल में मिले दो महिलाएं व एक युवक

Wed, 08 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
होटल में मिले दो महिलाएं व एक युवक
प्यार
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। बरेली रोड के एक होटल में संदिग्ध रूप से ठहरे दो युवतियों और एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली में पूछताछ के बाद युवतियों को छोड़ दिया गया जबकि होटल स्वामी का पुलिस एक्ट एवं युवक का आबकारी एक्ट में चालान किया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को बरेली रोड पर चेकिंग कर रही थी। टीम ने गुमटी के पास स्थित होटल एवं रेस्तरां में चेकिंग की तो वहां होटल के कमरे में एक युवक दो युवतियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक ने अपना नाम तीनपानी निवासी चंदन सिंह बताया जबकि युवतियों ने अपना पता मूल रूप से इलाहाबाद एवं हाल निवासी तल्ली हल्द्वानी तीनपानी बताया। पुलिस ने होटल स्वामी से इनके पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। इसलिए युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने 83 पुलिस एक्ट के तहत होटल स्वामी का चालान किया। लालकुआं के कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि होटल स्वामी ने ग्राहकों का पहचान पत्र नहीं लिया था। इसलिए होटल स्वामी का दस हजार रुपये का चालान किया गया जबकि युवक शराब के नशे में था। इसलिए उसका आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक और युवतियां यहां पहली बार देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed