फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यौन शोषण में मुकदमा दर्ज

यौन शोषण में मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Aug 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
यौन शोषण में मुकदमा दर्ज
चोरगलिया (नैनीताल)। चोरगलिया निवासी प्रेमिका ने नया गांव निवासी अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि कोर्ट में तय तारीख पर वह शादी करने नहीं पहुंचा। पुलिस ने युवती शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार दिनेश चंद्र निवासी नयागांव कटान चोरगलिया एक पेट्रोल पंप में कार्य करता था। दो साल पहले दिनेश ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध भी बनाए। दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया। बदनामी के डर से जब उसने शादी करने को कहा तो युवक के परिजनों ने गाली गलौच कर घर से भगा दिया। गुस्से में आकर जब उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की तो दिनेश के परिजनों ने हल्द्वानी में इलाज कराकर छोड़ दिया। उसकी शिकायत पर थाने में दिनेश के परिजनों को बुलाया गया। उस वक्त दिनेश ने शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन परगना मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के यहां कोर्ट मैरिज के लिए तय दिन छह जुलाई और दो अगस्त को वह नहीं पहुंचा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दिनेश चंद्र, उसकी बहन और मां के खिलाफ 376 बलात्कार, 313 गर्भपात कराना, 506 जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि हुई है। पूर्ण रूप से पुष्टि के लिए अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed