फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन दिन बार नहर में शव बरामद

तीन दिन बार नहर में शव बरामद

Sun, 05 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बार नहर में शव बरामद
dtu student drown in munak canal - फोटो : अमर उजाला
चोरगलिया (नैनीताल)। गौलापार कुंवरपुर से तीन दिन पहले लापता हुए सात वर्षीय अर्जुन का शव घर से छह किमी दूर खोलिया बंगर गौलापार की नहर के ताश में अटका मिला।
विज्ञापन

मई गौटिया थाना बिनावर जिला बदायूं निवासी रमेश पाल मौर्य का सात वर्षीय पुत्र अर्जुन अपने भाई सोनू के साथ बृहस्पतिवार को मोहन सिंह पूरन सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट खेल रहा था। पांच बजे बड़ा भाई गेंद और बल्ला लेकर घर आ गया परंतु अर्जुन खेलता रहा। कुंवरपुर नहर के किनारे वह फिसलकर बह गया। दो दिन की खोजबीन के बाद तीसरे दिन शनिवार को खोलिया बंगर के ग्रामीणों ने चोरगलिया पुलिस को शव नहर के ताश में अटके होने की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घर में माता, पिता, दादी का रो-रो कर बुरा हाल है। अर्जुन के माता-पिता कुंवरपुर निवासी चंदन सिंह नेेगी के यहां बंटाईदार का कार्य करते हैं। ग्रामीणों ने अर्जुन को ढूंढने के लिए मैदान के आसपास के जंगल को भी छान मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed