फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिव मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी को पीटा

शिव मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी को पीटा

Sun, 22 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी को पीटा
मंदिर में चार अज्ञात लोगों ने शिव मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और पुजारी व उसके परिवार के साथ मारपीट की। मोहल्लेवासियों ने तोड़फोड़ व मारपीट करने वाले चार लोगों में से एक को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

चिंतीमजरा वाल्मीकि मदिर के पास स्थित शिव मंदिर में घुसे चार लोगों ने शनिवार देर शाम मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। जब पुजारी और उनकी पत्नी ने तोेड़फोड़ का विरोध किया तो बदमाशों ने पुजारी को पीट डाला।
विज्ञापन

बाल्मिकी मंदिर नहर के पास शिव मंदिर में चार अज्ञात लोग घुस आए। मंदिर के बाहर पान के खोखे पर बैठे पुजारी बनवारी लाल व उनकी पत्नी अनोखी देवी ने मंदिर में घुसे चार लोगों के पत्थर बरसाते हुए तोड़फोड़ करने से रोका तो चारों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और चारों में से एक युवक को दबोच कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घायल पुजारी व उनकी पत्नी को सीएचसी में दाखिल कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। पुजारी के भतीजे श्रीपाल वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शरारती तत्व मंदिर में तोड़फोड़ व पुजारी और उनके परिवार के साथ मारपीट कर धार्मिक भावनाएं आहत कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। फरार तीन अन्य युवकों की तलाश में जुट गई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed