फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शराब तस्करी की मुखबिरी की रंजिश में घर में घुसकर हमला

शराब तस्करी की मुखबिरी की रंजिश में घर में घुसकर हमला

Sun, 22 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी की मुखबिरी की रंजिश में घर में घुसकर हमला
नानकमत्ता। हथियारबंद छह लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ही दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और हथियारबंद दो लोगों की घेराबंदी कर उन्हें अवैध बंदूक के साथ दबोच लिया। स्कूटर सवार अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम प्रतापपुर नंबर सात निवासी शेर सिंह के घर में कच्ची खमरिया निवासी बिल्लू सिंह अपने अन्य पांच हथियारबंद साथियों के साथ स्कूटर से पहुंचा। हमलावरों ने मारपीट करने के साथ ही चार राउंड हवाई फायर झोंके। गोली चलने की आवाज से शेर सिंह के पड़ोसी सतपाल सिंह व अन्य घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों से खुद को घिरता देख हथियार बंद लोग वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने स्कूटर (यूपी06-5886) पर सवार ग्राम इस्लामनगर निवासी फुम्मन सिंह उर्फ छिंदर सिंह तथा गुरुनानक कॉलोनी गोठा थाना सितारगंज निवासी कुलविंदर सिंह को 315 बोर की पौनिया बंदूक के साथ दबोच लिया। वहीं, चार आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। प्रतापपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार कोठारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा दबोचे गए दोनों युवकों तथा स्कूटर और युवकों से बरामद बंदूक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आए।


पुलिस ने पीड़ित शेर सिंह की तहरीर पर चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 148, 149, 452, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर युवकों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी हमलावर शेर सिंह से नदी किनारे शराब की भट्टियों को पकड़वाने की मुखबिरी के शक में रंजिश रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed