{"_id":"5b4513d64f1c1b78468b5c7a","slug":"15312537166-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से दबे व्यापारी का गायब होना बना पहेली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से दबे व्यापारी का गायब होना बना पहेली
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कर्ज के बोझ से दबे व्यापारी का लापता होना पहेली बन गया है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं जबकि कर्जदाता इसे रुपये हड़पने की साजिश बता रहे हैं। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों से पूछताछ की।
रुकुट कंपाउंड निवासी अर्जुन देवल ने छह जुलाई को मल्लीताल थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता गोपाल देवल पांच जुलाई को सुबह दस बजे बाइक पर घर से निकले। उन्होंने रुद्रपुर जाने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। रिश्तेदार व जान पहचान के लोगों में तलाश करने के बाद भी जब गोपाल का कहीं कुछ पता नहीं चला तो अर्जुन ने मल्लीताल थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। परिजनों ने मौखिक तौर पर पुलिस को बताया था कि नगर के एक व्यक्ति से गोपाल ने रुपये उधार लिए थे। उन पैसों को लौटाने को लेकर वह काफी परेशान चल रहे थे। अब उनके दोनों नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं इसलिए वह परेशान हैं। परिजनों ने गोपाल के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए तलाश करने की मांग की थी। मंगलवार को दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा। कर्ज देने वाले पक्ष का कहना है कि गोपाल पर नगर के कई लोगों का कर्ज था। ऐसे में संभव है कि वह कर्ज से बचने के लिए कहीं चला गया हो। उन्होंने बताया कि परिवार वालों को सब कुछ पता है और वह लोग जानबूझ कर छिपा रहे हैं। मल्लीताल कोतवाली के एसआई दीपक बिष्ट ने काफी देर तक दोनों पक्षों से बातचीत कर सच जानने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। गोपाल की कॉल डिटेल के आधार पर तलाश की जा रही है।