{"_id":"5b425c514f1c1b08278b5523","slug":"15310756648-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो वध से भड़के विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसओ को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गो वध से भड़के विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसओ को घेरा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलाखेड़ा के गांव भव्वानगला में गो वध से भड़के विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि गांव भव्वानंगला निवासी गंगाराम बीमार गाय को इलाज के लिए लेकर जा रहा था कि गर्मी के कारण गाय रास्ते में ही बैठ गई। गाय को पेड़ से बांधकर गंगाराम अपने पुत्र को बुलाने लिए चला गया। इस बीच पशु तस्कर गाय को ले गए। रविवार को गाय के कुछ अंग एक खेत में मिलने की खबर से विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस और नगर अध्यक्ष तान सिंह के नेतृत्व में थाने जाकर एसओ वीरेंद्र रमोला का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसओ रमोला ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर गणेश यादव, जेपी गुप्ता, सचिन जोशी, योगेश पाल, रवि कश्यप, सूरत सिंह, अंकित, नितिन जोशी, संदीप सिंह आदि थे।