फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सांप ने अधेड़ को डंसा, मौत

सांप ने अधेड़ को डंसा, मौत

Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सांप ने अधेड़ को डंसा, मौत

विज्ञापन
खटीमा में एक घर में घुसे कोबरा को अन्यत्र छोड़ने जा रहे अधेड़ को कोबरा ने डंस लिया। परिजनों ने उसको बचाने के लिए झाड़ फूंक का भी सहारा लिया, लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया।

वन विभाग पिछले कई वर्षों से सांप पकड़ने के लिए ऊंची महुवट निवासी मदन मंडल (55) पुत्र शिवपद मंडल की सेवा लेता था। बृहस्पतिवार शाम मदन मेलाघाट रोड स्थित राजीव नगर निवासी डॉ. राय के में घुसे कोबरा को बोरी में बंद कर अन्यत्र छोड़ने जा रहा था। इस बीच अचानक सांप ने उसकी बाएं हाथ की अंगुली में डंस लिया। परिजनों ने गभिया सहराई में झाड़फूंक कर उसे बचाने का प्रयास हुआ, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रात करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। बताया कि मदन के छह बच्चे हैं। झनकईया चौकी पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed