फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टप्पेबाजो ने सेवानिवृत शिक्षक के उड़ाये दस हजार रूपये

टप्पेबाजो ने सेवानिवृत शिक्षक के उड़ाये दस हजार रूपये

Wed, 06 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजो ने सेवानिवृत शिक्षक के उड़ाये दस हजार रूपये
रामनगर (नैनीताल)। बैंक से पेंशन लेकर बाजार जा रहे सेवानिवृत्त अध्यापक को टक्कर मारकर टप्पेबाजों ने दस हजार रुपये उड़ा लिए। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक हरिओम गुप्ता मोहल्ला बंबाघेर में रहते हैं। वह मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की कोसी रोड स्थित शाखा से अपनी पेंशन के रुपये निकालकर पैदल बाजार जा रहे थे। जब वह मुख्य बाजार की ठेंगा लाइन में पहुंचे तो वहां मिले दो टप्पेबाजों ने उन्हें टक्कर मारी, जिस पर वह नीचे गिर गए। इसी बीच उचक्कों ने उनकी जेब से दस हजार रुपये उड़ा लिए। कुछ देर बाद उन्होंने अपनी चेक की तो देखा कि जेब से रुपये गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन



चार दिन में तीन घटनाओं से गुस्सा
रामनगर (नैनीताल)। इससे पहले उचक्कों ने दो जून को ग्राम सेमलचौड़ बैलपड़ाव निवासी सरोज जोशी से एक तोला सोने का मंगलसूत्र ठग लिया था। इसके अगले दिन ही तीन जून को कार से खरीदारी करने बाजार आई ग्राम पूछड़ी निवासी पदमा देवी, पति सुनील कुमार, बेटे के सामने मोहल्ला भवानीगंज के पास उचक्कों ने पांच हजार रुपये और सोने के दो कुंडल भरा पर्स चुरा लिया था। इन घटनाओं का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। इस कारण गायब सामान नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed