{"_id":"5b044e1d4f1c1be0408b7418","slug":"152700879217-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने रिहायशी कस्बे टानीखेत में एक घंटे तक मचाया हुड़दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने रिहायशी कस्बे टानीखेत में एक घंटे तक मचाया हुड़दंग
Updated Tue, 22 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। दबंगों ने सोमवार रात टानीखेत में घंटेभर तक हुड़दंग किया। इससे टानीखेत में अफरातफरी मच गई। तत्काल दुकान बंद कर कई व्यापारी घर चले गए। पुलिस ने दबंगई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन पकड़ने के बावजूद दबंग थाने से ही छूट गए।
थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार सोमवार रात भगरतोला न्याय पंचायत के कुछ दबंगों ने नगर के रिहायशी कस्बे टानीखेत में दबंगई दिखाई। दबंगों ने नगर कांग्रेसी नेता के वाहन में टक्कर मार दी। कांग्रेसी नेता ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दबंगों का पारा और चढ़ गया उन्होंने कस्बे में जमकर हंगामा काटा। दबंगों ने बेवजह एक दुकान के सामने खड़े एक स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट कर दी। इसके विरोध में स्थानीय युवकों ने भी दबंगों को पीट दिया। कस्बे का माहौल गरमाते देख टानीखेत कस्बे के दुकानदार शटर गिराकर चले गए। दबंग मौका पाकर घटना स्थल से फरार हो गए। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि दबंगों ने बागेश्वर निवासी एलजी कंपनी के सेल्समैन कमल किशोर चंदोला की बाइक पर भी टक्कर मारी। इससे सेल्समैन को मामूली चोट लगी। सेल्समैन की तहरीर पर कमल सिंह बोरा और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रातभर हिरासत में रखने के बाद मंगलवार सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी। वहीं टानीखेत व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी आदि व्यापारियों ने रिहायशी इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाम पांच बजे बाद पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। एसपी मुकेश कुमार ने बैजनाथ के थानाध्यक्ष से नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए कस्बों में पुलिस बल तैनात करने को कहा है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर में शांति व्यवस्था बिगड़ने पर संबंधित थाने के थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने थानाध्यक्ष बैजनाथ, कौसानी, चौकी प्रभारी डंगोली से होटलों में शराब पीने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
माहौल बिगड़ता देख दुकानदार शटर गिराकर भागे
रिपोर्ट दर्ज होने, पकड़ने के बावजूद थाने से ही छूट गए दबंग