{"_id":"5af73a6c4f1c1bd7408b4c3a","slug":"15261517855-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर कंटेनर की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर कंटेनर की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत
Updated Sun, 13 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलाखेड़ा। हाइवे पर कंटेनर की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर जब्त कर लिया है।
शनिवार सुबह साढ़े छह बजे हाइवे पर नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी अब्दुल सलाम का 16 वर्षीय पुत्र रिजवान ऊर्फ रियाज साइकिल से जा रहा था। रिजवान को कंटेनर संख्या यूपी 22टी 7651 ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रिजवान को बाजपुर स्थित सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक की माता हफीजन बेहोश हो गईं, जबकि अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
एसओ वीरेंद्र रमोला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि कंटेनर मुरादाबाद से चलकर रुद्रपुर स्थित एक फैक्ट्री से सामान लेने जा रहा था। आरोपी कंटेनर चालक मुर्तजा अली निवासी गांव लामीखेड़ा टांडा, रामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मृतक नौ भाई-बहन थे जिनमें रिजवान सबसे छोटा था।