{"_id":"5af73a684f1c1bd3408b4d85","slug":"152615178210-kitchha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पीछा करने पर चोर चुराई गई बस छोड़कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के पीछा करने पर चोर चुराई गई बस छोड़कर भागे
Updated Sun, 13 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। हल्द्वानी रोड पर खुरपिया फार्म के सामने खड़ी एक प्राइवेट बस को चोरों ने शनिवार तड़के चुरा लिया। सूचना पर पुलिस ने चोरों का पीछा किया तो चोर भोजीपुरा थाना, बरेली (यूपी) के निकट हाइवे पर बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बस को कोतवाली ले आई है। जबकि बस मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विजय कुमार जोशी पुत्र शंकर दत्त जोशी निवासी तिकोनिया हल्द्वानी की बसें सिडकुल पंतनगर में विभिन्न कंपनियों में किराये पर चलती हैं। बस (यूके 04पीए 0891) को खुरपिया फार्म गेट के सामने रहने वाला आदेश चलाता है। शनिवार तड़के चार बजे आदेश जब कंपनी के कर्मचारियों को लाने के लिए घर से निकला तो बस गायब मिली। आदेश ने मामले की सूचना मालिक और पुलिस को दी। कोतवाल मोहन चंद पांडे ने पुलिस टीम के साथ जांच की तो पता चला कि बस बरेली की ओर गई है।
इस पर पुलिस टीम ने बस का पीछा किया तो भोजीपुरा थाने से कुछ पहले बस भगाकर ले जा रहे चोरों को पुलिस के पीछा करने का शक हो गया। कोतवाल ने बताया कि चोर बस को सड़क पर खड़ी करके खेतों की ओर भाग निकले। पुलिस टीम बस को कोतवाली ले आई। टीम में उपनिरीक्षक नवीन बुधानी समेत अन्य लोग थे। सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि चोरी हुई बस के आगे एक स्विफ्ट कार चलती दिखाई दी है। टीम मामले की जांच कर रही है।